Thursday 9 March 2017

Hindi Bloggers के लिए सबसे बड़ी ख़बर

Friends, आज  Hindi Bhandar पे  मैं  आपके  साथ  एक बहुत  बड़ी  खबर  share कर  रहा  हूँ . हो सकता है कुछ लोग पहले से इसके बारे में जानते हों , पर जो नहीं जानते उन्हें इस खबर से ज़रूर ख़ुशी मिलेगी।
5 Dec, Friday  को  मैं  एक  web page check कर  रहा  था  , इस  पेज  को  मैं  पिछले  चार  सालों  से  कई  बार  देख  चुका  था ….कई  बार  इसलिए  क्योंकि  मुझे इसपर  एक  ख़ास  ‘शब्द’  के  लिखे  जाने  का  बेसब्री  से  इंतज़ार  था , हर  बार  मैं  देखता  और  हर  बार  वो  शब्द वहां  नहीं  होता , मैं  थोड़ा  उदास  होता  पर  फिर  अपने  काम  पर  लग  जाता  कि  एक  दिन  ये  इंतज़ार  ज़रूर  ख़त्म होगा … और  Friday को यही  हुआ …. मेरा  और  मेरी  तरह  के  हज़ारों  Hindi Bloggers का  इंतज़ार  पूरा  हो  गया  …

Hindi Bloggers के  लिए  सबसे  बड़ी  ख़बर

इस बार जब मैंने चेक किया तो वहां वह ख़ास शब्द लिखा हुआ था, वो ख़ास शब्द है “हिंदी” , और वो वेब पेज है Languages AdSense supports

जी  हाँ  , Google Adsense अब  Hindi language को  भी  support करने  लगा  है . 🙂 और  ये  सचमुच  एक  बहुत  बड़ी  खबर  है . आप सभी को बधाई !

Below is the page जहाँ  supported languages में  Hindi भी  शामिल  हो  गयी  है :


 I am sure जो  लोग  blogging या  websites से  related काम  करते  हैं  वे  Google Adsense के  बारे  में  ज़रूर जानते  होंगे ,  but for the sake of those who don’t know , मैं  इसके  बारे  में  थोड़ा  सा  बता  देता  हूँ .

क्या है गूगल एडसेंस ?

Google Adsense , Google का  Advertising Program है  जिसमे  register होकर  कोई  website या  Blog owner अपनी  web property (यानि  blogs एंड  websites) पर   ads show कर  सकता  है .

सीधे -सीधे  कहें  तो  Google Adsense Online Money Making के  सबसे  आसान  और अच्छे  तरीकों  में  से  एक  है .  एक  बार  आपको  Adsense approval मिल  जाता  है  तो  Google आपकी  साइट  पर  ads शो  करने  लगता  है  और  जब  भी  वो  ad click होता  है  तो  आप  per click के  हिसाब  से  पैसे  earn करते  हैं .

ये  खबर  इतनी  बड़ी  क्यों  है  ?

क्योंकि  ये  खबर  सीधे   पैसों  से  जुडी  है  और  पैसा  बड़ी  चीज  है . 🙂  आज  Online Hindi content के  कम  होने  का  शायद  सबसे बड़ा  कारण  यही  है  कि  Hindi blogging में  उतना  पैसा  नहीं है , इसलिए  बहुत  से  लोग  इसके  तरफ  attract ही  नहीं  होते  और  जो  होते  वे  पैसों  के  बिना  कुछ  ही  दिनों  में  demotivate हो  जाते . पर  अब  Google Adsense के  Hindi support करने  के  बाद  सम्भवतः  ऐसा  नहीं  होगा , अब  हर  छोटे -बड़े  blogger (in terms of page views)  के  पास  अपनी  Hindi Site Monetize करने  का  एक  सुनहरा  मौका  होगा  and I am optimistic आने  वाले  कुछ  सालों  में  आप  कई  बेहतरीन  Hindi sites और  blogs देख  पाएंगे .

Google Adsense से  कोई  कितना  earn कर  सकता  है  ?

English language की  sites की  बात  करें  तो  कुछ  Indian bloggers अपनी  sites से  हर  महीने  लाखों  में  कमाते  हैं . इस  list में  सबसे  बड़ा  नाम  है  Amit Agarwal का , जिन्होंने  IIT से  पढ़ाई की , मल्टीनेशनल फर्म्स  में  नौकरी  की और  अपनी  जॉब  छोड़  कर  पिछले  10 सालों  से  full time blogging कर  रहे  हैं . उनकी  site है  labnol.org , और  वे  हर  महीने  30-40k USD (* Estimated income, real income may be more or less) यानि  18 लाख  से   24 लाख  रुपये  कमाते  हैं .  और  इस  income का  एक  बड़ा  हिस्सा  Adsense से  आता  है .

अब  Hindi sites कितना  earn कर  पाती  हैं  ये  बताने  में  थोड़ा  वक़्त  लगेगा , पर  एक  बात  निश्चित  है  की  ये  मौजूदा  options की  तुलना  में  कहीं  अच्छा  होगा .

वैसे  Adsense से  होने  वाली  income कई  बातों  पर  depend करती है  ,जैसे  कि
  •     आपकी साइट  का  traffic कितना  है
  •     किस देश  से  कितना  traffic है , USA के  traffic से  सबसे  अधिक  कमाई  होती  है
  •     किस category की  site है , for ex: Finance, Smart Phones, Personal Development, टेक्नोलॉजी, एजुकेशन etc, आम  तौर  पे  फाइनेंस  site की  earning ज्यादा  रहती  है .

 इस  बड़ी  खबर  का  मैं  क्या  करूँ  ?

अगर  आप  एक  Hindi Blogger हैं  तो  obvious  है  आप  Google Adsense के  लिए  apply कर  सकते  हैं . पर  apply करने  में  जल्दबाजी  ना  दिखाएँ  , मुझे  last to last Friday  ही  adsense द्वारा  Hindi support किये  जाने  का  पता  लग  चुका  था , पर  मैंने  एक  हफ्ते  तक  wait किया  और  last Thursday को  apply किया …and Thanks GOD, I got approved. 🙂

Apply करने  से  पहले  इन  बातों  पर  ध्यान  दें :

  •     आपकी साइट  या  ब्लॉग  कम  से  कम 6 महीने  पुराना होना  चाहिए
  •     उसमे आपने  regularly कुछ  न  कुछ  post किया  हो , at least हर  वीक  में  1-2 posts
  •     आपकी साइट  पे  किसी  तरह  का  copyrighted content नहीं  होना  चाहिए , for example किसी  की  copy की  हुई  post
  •     आपकी साइट  पर  कोई  ऐसी  सामग्री  नहीं  है  जो  Google Adsense policy allow  नहीं  करती  , for example Adult/ Porn Content
  •     आपने Google Adsense की  terms and conditions पढ़  ली  हों  (ये  हिंदी  में  भी  उपलब्ध  हैं ), खासतौर  से  वो  चीजें  जो  आपके  approve हो  जाने  के  बाद  भी  आपका  account ban करा  सकती  हैं , for example अपने  ही साइट्स के  ads पर  click करना , जितना  permitted हों उससे  अधिक  ad units लगाना ; etc; चूँकि  Legal Language आम  लोगों  के  समझ  में  कम  आती  हैं  इसलिए  आप  Adsense से  related blogs को  भी  पढ़  कर  इसकी  बारीकियां  समझ  सकते  हैं .
  •     Apply करते वक़्त  Payee Name का  ध्यान  दें  : गूगल  ऐडसेंस  से  होने  वाली  income taxable है , इसलिए  जब आप  Payee Name डालें  तो  सजग  रहे , आप  यहाँ  जिसका  नाम  देंगे  उसी  के  नाम  से  income आएगी  और  उसी  को  tax देना होगा .  ये  भी  ध्यान  दें  की  आप  जो  भी  नाम डालें  ठीक  उसी  नाम  से  bank account भी  हो , spelling में अंतर  भारी  पड़  सकता  है .
  •     Blog पे daily कुछ  page views होने  चाहिए , कितने  ये  कहना  मुश्किल  है , पर  मेरा  मानना  है  कि कम  से  कम  रोज  के  2-3 हज़ार  page views तो  होने  ही  चाहिए .
  •     आपकी साइट  पर  बहुत  अधिक  broken links ना  हों ,
  •     आपकी साइट  पर  Privacy Policy, Contact Us, Disclosure page, etc होने  चाहिएं

पर  मैं  तो  Hindi में  blogging नहीं  करता  , मैं  क्या  करूँ ?

Hindi Bhandar पर  मैंने  एक  बार  “Passive Income के ज़रिये कमाएं पैसे!” post share की  थी . इसमें  मैंने  बिना  actively involve हुए  पैसे  कमाने  के  बारे  में  लिखा  था . Blogging passive income generate करने  का  एक  बहुत अच्छा  तरीका  हो   सकता  है. इसलिए  आप  चाहें  तो  Hindi में  एक  नया  blog शुरू  कर  सकते  हैं  और  धीरे -धीरे  इससे  अच्छी income generate कर  सकते  हैं .

पर  ऐसे  तो  मैं  पहले  भी  English में  blog शुरू  कर  के  कर  सकता  था  ?

हो  सकता  है  ये  question आपके  मन  में  आये  … दोस्तों  English में  आप  अभी  भी  blog शुरू  कर  सकते  हैं  पर  in all probability आप  English में  जो  कुछ  भी  करने  का  सोचेंगे  उससे  related हज़ारों  साइट्स  पहले  से  ही  मौजूद  होंगी  इसलिए  आप  चाह कर  भी  उतनी  value add नहीं  कर  पाएंगे  पर  Hindi के  मामले  में  ऐसा  नहीं  है . In fact मैं  भी  HB की  शुरुआत  करने  से  पहले  English में  एक  blog शुरू  किया  था , पर  जल्द  ही  मुझे  realize हुआ  कि मैं  जो  कर  रहा  हूँ  वो   पहले  भी  और  इससे  अच्छे  से  किया  जा  चुका  है  , इसलिए  मैंने  Hindi में  काम  करने  का  निश्चय  किया . इसका  मुझे  बहुत  फायदा  भी  मिला , आज  HB Motivatinal Hindi Stories और  Quotes की  सबसे  बड़ी  साइट  है  जिसे  हर  मैहीने  22 lacs से  अधिक  page views मिलते  हैं.  अगर  मैंने  English में  यही  काम  किया  होता  तो  हो  सकता  है  मेरी  earning ज्यादा  होती  पर  definitely मैं  इतने  लोगों  को  serve नहीं  कर  रहा  होता ….

Hindi blogging space अभी  शुरूआती दौर  में  है , बहुत  से  हिंदी  ब्लॉग्स  जो  हैं  भी  वे  शौकिया  तौर  पर  लिखे  जाते  हैं … आप  चाहें  तो  Hindi में  एक  professional blog शुरू  करके  Hindi readers के  लिए  कुछ  valuable create कर  सकते  हैं  एंड  in turn आप  अपने  लिए  एक  alternate या  primary source of income create कर  सकते  हैं . और  future में  India में  Net से  जुड़ने  वाले  ज्यादातर  लोग  ऐसे  होंगे  जो  English से  अधिक  Hindi या  अन्य  regional languages में comfortable होंगे , ऐसे  लोगों  को  अगर  उनकी  ही  भाषा  में  content मिलेगा  तो  definitely वे  ऐसी  sites पर  बार -बार  आना पसंद  करेंगे .

यदि  आप  Hindi  में  एक  High Traffic blog बनाने  की  सोच  रहे  हैं  तो  ये  पोस्ट  ज़रूर  पढ़ें  :
 

How To Make High Traffic Hindi Website or Blog

एडसेंस  अप्रूवल  मिल  जाने  के  बाद  क्या  सावधानियां  बरतें  ?

चूँकि  adsense आपके  monetization पोर्टफोलियो  का  एक ज़रूरी  हिस्सा  होगा  इसलिए  आप  पुरे  precautions लें  की  कहीं  गूगल  ऐडसेंस  आपका अकाउंट बैन न  कर  दे . कुछ  बातें  जो  आप  ध्यान  में  रख  सकते  हैं :
  •     कभी भी  अपने  आप  ads न  click करें , कुछ  चेक  करने  के  लिए  भी  नहीं .
  •     अपने friends या  किसी  से  भी  ad click करने  के  लिए  न  कहें .
  •     किसी और एडवरटाइजिंग नेटवर्क का ऐसा ad न  लगाएं  जिसे  adsense approve न  करता  हो
  •     जितने permitted हों  उससे  अधिक  ads न  लगाएं
  •     किसी ऐसी  site से  न  link करें  जो  allowed न  हों , जैसे  कि  gambling sites
  •     Ads को ऐसे  न  place करें  कि  लोगों  से  वो  अनजाने  में  click हो  जाएं .
  •     अपना ad code किसी  ऐसी  site पे  ना  लगाएं  जो  Adsense के  लिहाज  से  approve होने  के  लायक  न  हो
  •     Click Bombing से बचें , यानि  किसी  visitor के  जानबूझ  के  आपकी  site पर  कई  बार  ad click करने  से  बचें . अगर  आप  WordPress पे  हैं  तो  इसके  लिए  इस  plugin का  use कर  सकते  हैं .

अंत में सबसे सबसे  ज़रूरी  TIP : Google adsense से  related कुछ  भी  करने  से  पहले  उसके  बारे  में  internet पे  अच्छी  तरह  से  पढ़  लें , अंदाजे  पर  या  assume कर  के  कुछ  भी  ना  करें , याद  रखें  अगर  आपकी  गलती  से  account ban हो  जाता  है  तो  दुबारा  इसे  activate करा  पाना  बहुत  मुश्किल  है .

फ्रेंड्स, उम्मीद करता हूँ यहाँ दी गयीं जानकारियां आपके काम की होंगी। एक बार फिर आप सभी को गूगल एडसेंस द्वारा हिंदी को सपोर्ट करने की ढेरों बधाइयाँ ! चलिए हम इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी मातृभाषा को इंटरनेट पर भी समृद्ध बनाने में जुट जाएं।

Dosto., Ye post aapko kaisa lga., please apna feedback cooment me zarur de., or agar aapke pas bhi koi intresting valuble hindi post hai to hme email me bheje, hum aapke post ko HindiBhandar me shamil krenge.. Thank you. :) All the best !! 🙂

एक सफल ब्लॉग शुरू करना है तो इन 7 बातों का रखें ध्यान

“पैसा” हर किसी की ज़रूरत है। पैसा ही वो  main driving force है जो लगों को jobs या business करने के लिए inspire और बहुत मामलों में force करता है। वैसे तो पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे तरीके हैं जो आपको पैसे के साथ-साथ अपना interest भी pursue करने का मौका देते हैं। और उन्ही में से तरीका है – BLOGGING.

एक सफल ब्लॉग शुरू करना है तो इन 7 बातों का रखें ध्यान

 Blogging में एक सफल career आपको क्या-क्या फायदे देता है :-

  1.     अच्छी income, वो भी बिना बॉस के प्रेशर के।
  2.     कभी भी और कहीं से भी काम करने का freedom, आपको बस एक laptop और internet connection चाहिए, और कुछ लोग तो मोबाइल या टैब से भी काम चला लेते हैं। बहुत से सफल ब्लोगर्स देश के छोटे-छोटे शहरों से काम करते हैं।
  3.     एक अच्छी feeling, जो आपको लोगों को हेल्प करने से आती है।
  4.     Infinite growth potential…इसमें आप बहुत अधिक ग्रो कर सकते हैं।

इन फायदों को देखकर कोई भी ब्लॉगिंग में करियर बनाने के लिए excited हो सकता है, लेकिन एक सच ये भी है कि इस फील्ड में सफलता का ratio बहुत कम है। हर रोज हज़ारों नए blogs बनते हैं और अब इनकी कुल संख्या करोड़ों में है, लेकिन कुछ मुट्ठी भर लोग ही ऐसे हैं जो इस काम को professionally कर पा रहे हैं, या ये कहें कि इस काम से अपनी financial needs पूरी कर पा रहे हैं।

इसलिए आज मैं आपको ब्लॉगिंग के दुनिया में सफल होने के टिप्स बताने जा रहा हूँ।

दोस्तों, अगर इंडिया के टॉप bloggers की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम आता है अमित अग्रवाल का, जिनकी estimated monthly income 30 लाख से भी अधिक आंकी जाती है। हालांकि, अगर हम top 10 bloggers की बात करें तो उनकी monthly average income 6-7 lacs होगी…. और अगर हम दुनिया भर के ब्लॉगर्स की बात करें तो average ZERO के आसपास होगा, क्योंकि करोड़ों bloggers कुछ नहीं कमाते। ये ऐसे लोग होते हैं जो बस ब्लॉग बनाते हैं, २-४ पोस्ट डालते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। सही मायने में इन्हें blogger नहीं कहना चाहिए।

खैर, उनकी बात छोडिये, असल बात ये है है कि कड़ी मेहनत से इस दुनिया में सब कुछ किया जा सकता है, हर एक pro blogger कभी न कभी एक  newbie blogger रहा होगा और हर एक newbie blogger अपनी मेहनत से एक pro-blogger बन सकता है।

अगर आपके अन्दर पैसे कमाने का हौसला और जुनून है तो आप लाखों में कमा सकते है, लेंकिन एक बात जान ले ब्लॉगिंग आसान नहीं है, इसे आप पार्ट टाइम ही शुरू करें और एक बात ध्यान रखें कि अगर आपको लिखने में इंटरेस्ट नहीं है तो इस फील्ड में बिलकुल ना आएं; क्योंकि बिना इसके यहाँ कुछ नहीं होगा। और लिखने में इंटरेस्ट है कि नहीं या पैदा हो सकता है या नहीं इसका जानने का सबसे अच्छा तरीका है Blogger या  wordpress पर एक free blog बना कर लिखना शुरू करना।

तो चलिए अब देखते हैं कि as a blogger सफल होने के लिए लिखने में इंटरेस्ट के अलावा क्या-क्या ज़रूरी है:

How To Become A Successful Blogger in Hindi

Search Engine Optimization (SEO):-

SEO से मतलब है कि आप अपने ब्लॉग पोस्ट्स को ऐसे बनाएं जिससे कि गूगल और बिंग जैसे search engines में आपके पोस्ट्स को अच्छी रैंक मिल सके, जिससे वे सर्च रिजल्ट्स में टॉप पर आ सकें। Internet पर पढ़ कर आप SEO के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं, ये कोई राकेट साइंस नहीं है और थोड़ी मेहनत से इसे सीखा जा सकता है। वैसे  अगर आपके पास समय न हो तो आप SEO experts को hire भी कर सकते हैं।

Language Decision:

आप किस भाषा में लिखते हैं इसका निर्णय बहुत ज़रूरी है। जहाँ हिंदी में लिखने पर आपको competition कम face करना पड़ेगा, वहीँ दूसरी और इसमें English की अपेक्षा पैसे बहुत कम मिलेंगे.

एक अनुमान के मताबिक 10,000 Indian visits =500 USA visits

वहीँ अगर आप अंग्रेजी में लिखते हैं तो आपको अपने सब्जेक्ट पर पहले से मौजूद हज़ारों साइट्स दिख जायेंगी और आपको tough competition face  करना पड़ेगा।

English sites का CPC (cost per click) Hindi sites की तुलना में 3 to 5 times होता है। यानि अगर आपकी हिंदी साईट पे दस एड्स क्लिक हुए तो आप कमाते हैं तीस रुपये और उतने ही क्लिक्स पर  English site पर 150 रूपये तक कमा सकते हैं। हालांकि, ये आपके niche (explained next) पर भी depend करता है।

इसलिए आपको सोच-समझ कर अपनी language chose करनी चाहिए।

Niche:

ब्लॉगिंग में टॉपिक को niche बोला जाता है जैसे कि अगर आपका game पे ब्लॉग है तोह आपका niche game होगा, दूसरे शब्दों में हम Niche को subject भी बोल सकते हैं। अगर आप ब्लॉगिंग में सफल होना चाहते हैं तो  कभी multi niche ब्लॉग ना बनाये, multi niche कहने का मतलब की जिसमे बहुत सारे टॉपिक हों जैसे कि – tech tips, sport, games, blogging, motivation अगर आप multi niche ब्लॉग बनाएंगे तो आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी और failure की संभावना भी अधिक रहेगी है। हाँ, अगर आपके पास एक बड़ी टीम है तो आप इस तरह से करने का सोच सकते हैं।

Writing Skills:

एक सफल ब्लॉगर बनने के लिए आपकी लिखने की कला अच्छी होनी चाहिए। कोशिश करिए कि-
  •     आप जो भी लिखें उसे पढ़ कर लोगों को फायदा हो।
  •     Spelling mistakes कम से कम हों।
  •     एक साथ बहुत बड़े-बड़े पैराग्राफ्स ना लिखें।
  •     बुलेट पॉइंट्स का प्रयोग करें।
  •     आम बोलचाल वाले शब्दों का प्रयोग करें।
  •     कहीं-कहीं pictures का भी use करें।

बहुत से ब्लॉगर्स जब लिखना शुरू करते हैं तो उनकी writing skills कुछ ख़ास नहीं होतीं, but over a period of time वे इसे सुधार लेते हैं। इसलिए अगर अभी आपकी स्किल्स ठीक ना भी हों तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे करके इसे सुधारने की ज़रूरत है।

Patience:

ऑनलाइन कैरियर बनाने के लिए हमें धैर्य रखनाचाहिए आपको सब कुछ सीखने और जानने में टाइम लग जायेगा। अगर आप चाह रहे हैं कि आज शरू करे और कल से पैसा आने लगे तो ऐसा नही होता ….ब्लॉगिंग में बहुत टाइम लगता है, बहुत से लोग 1-2साल बाद earn करना स्टार्ट करते है लेंकिन generally 5-6 months लग जाता है। बेहतर होगा कि आप इसे पार्ट टाइम शुरू करें और जब आपको traffic मिलने लगे तब इसमें full time आने का सोचें।

Good content with speed:

आप अपने रीडर्स को अच्छे से अच्छा कंटेंट दें। चूँकि पहले से ही हज़ारों ब्लोग्स मौजूद हैं इसलिए अगर आप अपना कंटेंट अच्छा नहीं बनायेंगे तो लोग आपको पढने नहीं आयेंगे। अच्छा, वैल्युएबल कंटेंट देने से ही आपको loyal readers मिल पायेंगे।

“with speed” से मेरा मतलब है कि अगर आप current events के बारे में लिखते हैं तो आप उन टॉपिक्स पर और लोगों से पहले लिखने का प्रयास करिए। ऐसा करने से सर्च करने आपके गूगल के फर्स्ट पेज पर आ सकते हैं और बहुत से first time visitors को attract आर सकते हैं।

Regular Updates:

जब आप bogging शुरू करें तो  अपना ब्लॉग regularly update करने का प्रयास करें क्योंकि ये हमारी रैंकिंग को अच्छा करता है और गूगल हमारी साईट को जल्दी से इंडेक्स करता है। किसी भी काम को करने के लिए Discipline बहुत जरूरी है और ब्लॉगिंग में भी आपको एक disciplined way में अपने ब्लॉग को निरंतर अपडेट करना होता है।

दोस्तों, हर second लगभग 2 ब्लॉग बनते हैं, blogging में करियर बनना कोई आसान बात नहीं है आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, इसलिए मेहनत के लिए तैयार रहिये और यहाँ दी गयी टिप्स को अप्लाई करके एक सफल ब्लौगर बनिए।

Dosto., Ye post aapko kaisa lga., please apna feedback cooment me zarur de., or agar aapke pas bhi koi intresting valuble hindi post hai to hme email me bheje, hum aapke post ko HindiBhandar me shamil krenge.. Thank you. :)

Blogging से पैसे कमाने का वो तरीका जो शायद आप नहीं जानते!

दोस्तों मैं 2012 से blogging कर रहा हूँ। मैंने Blog की शुरुआत May 2012 से की थी। तब Hindi Blogging में नहीं के बराबर पैसे थे, कारण था Google Adsense द्वारा हिंदी भाषा को support ना किया जाना। 
Blogging से पैसे कमाने का वो तरीका जो शायद आप नहीं जानते!

खैर, 2014 के खत्म होते-होते Hindi bloggers का बरसों पुराना इंतज़ार खत्म हुआ और Adsense Hindi language को support करने लगा। इससे Hindi bloggers भी कुछ पैसे कमाने लगे…जिसका जितना ज्यादा traffic उसको उतने ज्यादा पैसे। हालांकि, ये एकदम से directly proportional नहीं है…क्योंकि आपकी कमाई इसपर भी निर्भर करती है कि आप किस niche में हैं।

For example: एकबराबर traffic पर Tech ब्लॉग्स और Financial ब्लॉग्स, Hindi Stories और Motivational blogs से कहीं ज्यादा कमाते हैं।

Any ways, thanks to Adsense कि मैं और मेरे जैसे और bloggers Hindi blog होते हुए भी अच्छे पैसे कमाने लगे, और मैंने तो हिम्मत करके अपनी नौकरी भी छोड़ दी, आप मेरी story यहाँ पढ़ सकते हैं : एक MNC जॉब छोड़ कर फुल टाइम ब्लॉगर बनने की कहानी

HB की success से inspire होकर बहुत से लोगों ने Motivational Hindi blogs शुरू किये….I think इनकी संख्या शायद हज़ारों में हो ! इनमे से कुछ blogs काफी सफल भी हुए और ठीक – ठाक पैसे कमाने लगे पर majority of them अभी भी struggle कर रहे हैं और बुरी खबर ये है कि उनका struggle इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है।

  •     Hindi Blogs से अच्छे पैसे कमाने के लिए बहुत अधिक traffic चाहिए। और चूँकि Motivation वाली niche में already बहुत से players आ चुके हैं इसलिए competition बहुत है और किसी नए player के लिए जगह बनना इतना आसान नहीं…., of course जगह बनायीं जा सकती है…पर इसमें समय और मेहनत बहुत लगेगी।
  •     और बहुत अधिक traffic क्यों चाहिए… क्योंकि इस तरह के Hindi Blogs पर cost per click (CPC), यानि एक click के बदले मिलने वाला  पैसा बहुत कम है… बस 2-3 रुपये, या उससे भी कम।
  •     और CPC इसलिए कम है क्योंकि Net पर Hindi में advertise करने वालों की कमी है…मतलब advertisers के बीच competition नहीं है कि उनका ऐड किसी अच्छी Hindi website पर अच्छे spot पर दिखाया जाये।
  •     और advertisers के बीच competition कब होगा…. ये कहा नहीं जा सकता…हालाँकि, I am very optimistic कि कभी न कभी ऐसा होगा ज़रूर।

तो ये तो हो गया थोड़ा सा background, अब आते हैं असल मुद्दे पर :

 Blogging से पैसे कमाने का वो तरीका जो शायद आप नहीं जानते!

 दो-तीन दिन पहले मुझे एक friend से पता चला की कुछ ब्लॉगर्स, ब्लॉगिंग शुरू करने के 1 साल के अंदर ही; लाख रुपये तक की income touch करने लगे हैं। हैरानी की बात ये थी कि ये लोग Hindi bloggers हैं ! मैंने सोचा कि जहाँ अच्छे पैसे कमाने में मुझे सालों लग गए वहीँ ये new comers इतनी जल्दी इतना पैसा कैसे कमाने लगे ?

पहले तो मुझे कुछ doubt हुआ पर फिर मैंने उनकी site देखी। एक site पे मुझे Monthly Income Report भी मिल गयी, जिसे देख कर लगा ..
Blogging से पैसे कमाने का वो तरीका जो शायद आप नहीं जानते! 
यार ये तो कमाल है….
एक महीने में हुए page views: 3 लाख 50 हज़ार

एक महीने में हुई कमाई : करीब 80,000 रुपये


बाप रे!….अगर Hindi Bhandar पे इस हिसाब से कमाई होती तो शायद मैं India के Top Earning Bloggers में आ जाता ..🙂 :p

- But what is the catch!….ऐसा कैसे हो सकता है ?


Catch है “लिखने के तरीके और blog niche में “
  •     इस तरह से अधिक कमाई करने वाले ब्लॉग : TECH BLOGS हैं, यानि वे technology, blogging, Facebook, Whatsapp, वेबसाइट बनाने जैसी चीजों पे लिखते हैं.
  •     और दूसरा वो Hindi में लिखते हुए भी English में लिखते हैं।

यानि जहाँ मुझे “My name is Gopal Mishra” हिंदी में लिखना होगा तो मैं लिखूंगा…” मेरा नाम गोपाल मिश्रा है”
वहीँ ये ज्यादा कमाई करने वाले bloggers लिखेंगे…”mera naam Gopal Mishra hai”

यानि वे A-B-C-D का प्रयोग करके हिंदी लिखते हैं, let us call it Roman Hindi….और मैं क, ख, ग, घ यानि देवनागरी लिपि का प्रयोग करके Hindi लिखता हूँ, जैसा कि हमें बचपन से सिखाया जाता है 😕

- इससे क्या होता है ?


दरअसल, मुझे लगता है कि Google Adsense इस तरह के blogs को English blogs की तरह ही treat करता है और इसीलिए उनके CPC English sites की तरह ही high होते हैं।

यानि, इससे ये होता है कि ऐसे bloggers Hindi भाषियों के लिए लिखते हुए भी कमाई English blogs की तरह ही करते हैं। मतलब, जहाँ Hindi वाले 1 ऐड click पर 2-3 रुपये कमाते हैं वहीँ English वाले….8-12 रुपये *

 - लेकिन user experience का क्या ?

 मुझे लगता है Hindi पढ़ने वाले proper देवनागरी में लिखी चीजें पढ़ने में ज्यादा comfortable होंगे। But I am not sure, खासतौर से नयी generation कैसे पढ़ने में ज्यादा comfortable है ये मुझे नहीं मालूम।

Actually, SMS और whatsapp के जमाने में करोड़ों लोगों ने इस तरह से ही लिखने की आदत डाल ली है… तो हो सकता है वो इसी में ज्यादा comfortable हों। But personally, मुझे तो चीजें देवनगरी हिंदी में ही पढ़ना सही लगता है।

- तो क्या इस तरह से लिख के अच्छी कमाई बस Tech blog से हो सकती है ?
 

मेरे ख्याल से ऐसा नहीं होना चाहिए। बाकि niche के blogs पर भी English की तरह कमाई होनी चाहिए…but again I am not sure. अगर कोई reader इस बारे में कुछ बता सकता है तो please comment डाल कर हम सबकी मदद करे।
 

- क्या इस तरह से लिखने में कोई risk भी है ?


मुझे लगता है इसमें एक बहुत बड़ा risk हो सकता है….इस बात का risk कि अगर कहीं Google इस तरह से लिखे जाने वाली posts को “English” की बजाये “Hindi” की मानने लगे तो अचानक ही ऐसे bloggers की adsense से कमाई एक-तिहाई या एक-चौथाई हो जाएगी, जोकि एक बड़ा risk है। But ये just एक assumption है की Google ऐसे blogs को English का मान रहा है….अगर ये assumption ही गलत हो तो ये पूरा का पूरा risk अपने आप ही खत्म हो जायेगा।

दूसरा रिस्क है आगे आने वाले समय में Hindi Input tools का usage तेजी से बढ़ेगा…. तब जो लोग हिंदी में चीजें पढ़ना चाहते हैं वे हो सकता है हिंदी में ही type करके search करें।

For ex: अभी query होती है : ” How to make a blog in Hindi?” या ” blog kaise banaye” बाद में query हो जायेगी ” ब्लॉग कैसे बनाएं “

तब देवनागरी वाले blogs search में ऊपर आने लगेंगे….और ऐसे Roman Hindi वाले blogs का ट्रैफिक कम हो जायेगा।

हालांकि, near future में ऐसा कुछ होता नज़र नहीं आ रहा है,but who knows, कब लोगों की search habits बदल जाएँ !

- कुछ ऐसा भी है जिससे लगता है कि ऐसे blogs का future bright है ?

 बिलकुल है –

  •     Google अपने search queires में Roamn Hindi की queries को index करता है :


अगर आप Google Search Box में जाकर लिखें “ Internet se…” तो अपने आप आ जाता है “ Internet se paise kaise kamaye”

यानि गूगल इस बात को समझता है की लोग इस तरह से भी search करते हैं। और जो चीज masses को पसंद  है Google उसे negate नहीं कर सकता।

एक मजे की बात ये भी है कि-

इस तरह की क्वेरीज- ” Internet se paise kaise kamaye ” के search results बहुत कम हैं … सिर्फ 39000

 
जबकि अगर आप search करते हैं “ How to earn money from Internet” तो आपको मिलते हैं 5 करोड़ 87 लाख results

और अगर आप search करते हैं “how to earn money from internet in hindi” तो आपको मिलते हैं ग्यारह लाख साठ हज़ार results।

- इन numbers का क्या मतलब है ?


इसका मतलब है की Roman Hindi में competition बहुत कम है। इनमे search queries के हिसाब से कम ही content internet पे मौजूद है, यानि आप अगर इस तरह से content develop करते हैं तो आपको competition कम face करना होगा और आप कम time में अधिक traffic attract कर पाएंगे।

  • और अगर Google इसे English content ही मानता रहा तो आप earning भी अच्छी कर पाएंगे।
  •     दूसरी बात है की Google का Speech के थ्रू query वाल software भी Roman Hindi के लिए designed है।


अगर आप गूगल search box के अंत में जो mic बना है उसपर click करें और फिर अपनी query बोलें “ ब्लॉग कैसे बनाएं ”
तो अपने आप search box में लिख कर आ जाता है “ Blog kaise banaye”…अभी करके देखें …it is quite interesting।

  1. It means, Google फिलहाल speech को English phonetics के हिसाब से ही convert कर रहा है …जोकि Roman Hindi वाले bloggers के लिए एक plus point है।
  2.  और सबसे बड़ी बात ये की भले ये bloggers Roman Hindi में लिख रहे हैं, but at the end of the day…वे कुछ valuable content create कर रहे हैं जिसको consume करने के लिए लाखों लोग तैयार हैं। और जहाँ value creation है वहां Google जैसी company को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।और in case होती भी है और वे इस तरह के ब्लॉग्स पर adsense ban भी कर देते हैं, तो और भी बहुत तरीके हैं पैसे कमाने के…बस आपके पास ट्रैफिक होना चाहिए!

    To conclusion क्या निकलता है ? 

    Conclusion ये निकलता है की अगर आप पैसों के लिए blogging करना चाह रहे हैं …जोकि majority of लोग चाहते हैं तो आपके लिए ये Roman Hindi वाला idea beneficial हो सकता है … as you know…इसमें competition कम है और पैसे ज्यादा हैं।

    वहीँ अगर आप पैसे भी कमाना चाहता है, हिंदी भाषा को Internet पर promote भी करना चाहते हैं और long term में एक valuable content create करना चाहते हैं तो उसके लिए देवनागरी लिपि का प्रयोग करते हुए हिंदी में content create करना ही बेहतर होगा। क्योंकि ultimately content is the king…अगर आपकी साईट valuable और properly search engine optimized है तो उसपर देर-सबेर ट्रैफिक भी आएगा और अगर ट्रैफिक आएगा तो पैसे भी किसी न किसी तरीके से आ ही जायेंगे…and who knows… जैसे सालों के इंतज़ार के बाद Google Adsense Hindi को support करने लगा, वैसे ही कुछ और सालों के बाद Hindi websites की CPC भी English websites की तरह better होने लगे!

    Friends, मैंने इस आर्टिकल में बहुत बार … “शायद… may be…मुझे लगता है” जैसे वर्ड्स यूज किये हैं….which shows कि मैं यहाँ जो लिख रहा हूँ उसे पत्थर की लकीर नहीं माना जा सकता …. आप अपने blogging career के लिए क्या decision लेते हैं ये totally आप पर depend करता है। इस article के जरिये मेरा बस इतना प्रयास है कि आप मौजूदा options को जानें और एक informed decision ले सकें।

    I hope, ये post आपके लिए useful रही होगी। और चूँकि ये एक interesting discussion है, इसलिए मुझे आपके comments का इंतज़ार रहेगा …so please let me know about your thoughts…आपकी सोच से हज़ारों और लोगों को भी एक direction मिल सकता है, so keep commenting….keep progressing.

    Dosto., Ye post aapko kaisa lga., please apna feedback cooment me zarur de., or agar aapke pas bhi koi intresting valuble hindi post hai to hme email me bheje, hum aapke post ko HindiBhandar me shamil krenge.. Thank you. :)